{"_id":"5cffe81cbdec220726688ed5","slug":"156027496411-hamirpur-hp-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रजिस्ट्ररों का कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रजिस्ट्ररों का कार्य बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब रजिस्टरों का कार्य बंद हो गया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन पर ही हर जानकारी उपलब्ध करवा रही हैं। स्मार्ट फोन चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को चार चरण में ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग अभी चली हुई है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन पर ही डाटा अपलोड कर रही हैं। जिला हमीरपुर के 1351 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाए गए हैं। स्मार्ट फोन के साथ कार्यकर्ताओं को पावर बैंक भी उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि, बिजली न होने पर स्मार्ट फोन को पावर बैंक से चार्ज किया जा सके। स्मार्ट फोन पर डाटा अपलोड होने के बाद जिला अधिकारी सहित उच्चाधिकारी कहीं भी जानकारी को जान सकते हैं।
अब आंगनबाड़ी केंद्रों में किसी भी प्रकार की कोई धांधली नहीं हो पाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र में उपस्थित बच्चों के फोटो, राशन और किसी कार्यक्रम सहित अन्य डाटा फोन पर ही अपलोड करना होगा। पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रजिस्टर पर लिखित रूप से सारा कार्य करना पड़ता था। इसमें समय भी काफी लग जाता था और धांधली होने का भी डर बना रहता था। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में लिखित कार्य नहीं होगा। स्मार्ट फोन पर ही हर जानकारी अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चार चरण में ट्रेनिंग दी जा रही है। तीन चरण पूरे हो गए हैं। अब अंतिम चरण बचा है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन पर ही जानकारी भेज रही हैं।