फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   फगलोट में पांच भेड़ों पर झपटा तेंदुआ, दो को बनाया शिकार

फगलोट में पांच भेड़ों पर झपटा तेंदुआ, दो को बनाया शिकार

Sun, 02 Jun 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चंदरूही के गांव फगलोट में एक तेंदुआ खेत में चर रही पांच भेड़ों पर झपट गया। तेंदुए के इस हमले से दो भेड़ों की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर घायल हैं। इनमें से एक को 18 टांके लगे हैं। वहीं, एक अन्य भेड़ हमले में सुरक्षित बच गई। भेड़ मालिक ने भागकर और शोर मचाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नरेश कुमार पुत्र कस्तूरी लाल निवासी गांव फगलोट अपने खेत में पांच भेड़ों को चरा रहा था। इस दौरान एक तेंदुए ने भेड़ों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में भेड़ें इधर-उधर भागने लगीं। जबकि, नरेश ठाकुर ने घटनास्थल से गांव की ओर भागकर और शोर मचाकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हुए और ज्यादा शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ तो भाग गया, लेकिन दो भेड़ों को अपना शिकार बना गया। वहीं, दो भेड़ें इस हमले में गंभीर घायल हो गईं। सुबह ही तेंदुआ के हमले से ग्रामीण सहमे हुए हैं। क्षेत्र में तेंदुआ आए दिन दहाड़ता सुनाई देता है। इससे पूर्व भी भोरंज उपमंडल में तेंदुआ की दहशत से लोग भय में जी रहे हैं। लोगों ने विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। पंचायत उपप्रधान जैसी सिंह ने कहा कि वह मौके पर गए और वन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed