{"_id":"6237699358e13c08f63cea1d","slug":"152-appeared-for-sanitary-inspector-53-for-junior-technician-exam-hamirpur-hp-news-sml4031156150","type":"story","status":"publish","title_hn":"152 ने सेनेटरी इंस्पेक्टर, 53 ने जूनियर तकनीशियन की दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
152 ने सेनेटरी इंस्पेक्टर, 53 ने जूनियर तकनीशियन की दी परीक्षा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
सेनेटरी इंस्पेक्टर की परीक्षा देकर बाल स्कूल हमीरपुर से बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर और जूनियर तकनीशियन की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में आयोजित की। दोनों पोस्ट कोड के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अधिकतर अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। सेनेटरी इंस्पेक्टर (पोस्ट कोड 937) के पदों को भरने के लिए रविवार को हमीरपुर जोन के तीन केंद्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 785 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
इनमें से 152 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया, जबकि 633 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। जबकि, शाम के सत्र में जूनियर तकनीशियन (पोस्ट कोड 938) के पदों को भरने के लिए हमीरपुर जोन के एक केंद्र में परीक्षा का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में 198 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 53 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 145 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर व जूनियर तकनीशियन परीक्षा हमीरपुर जोन के चार केंद्रों में सुबह व शाम के सत्र में शांतिपूर्वक ढंग से आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।