{"_id":"5c815edbbdec22143356bf7c","slug":"151551982299-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय होली मेले को लेकर तैयारियां यद्ध स्तर पर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय होली मेले को लेकर तैयारियां यद्ध स्तर पर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। मौसम साफ होते ही सुजानपुर प्रशासन ने होली मेले की तैयारियों को लेकर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। शहर को चकाचक करने के साथ ही मैदान में सजने वाली दुकानदारी के लिए प्लाट मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। मेले के आकर्षण का केंद्र रहने वाले रात्रि समारोह के लिए कला मंच को सजाने का कार्य भी प्रशासन ने शुरू करवा दिया है। कला मंच के साथ लगी ग्रिल पर रंग करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। होली मेला 18 से 21 मार्च तक मनाया जाएगा।
मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन लगातार बैठकें आयोजित करके उचित दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। हर विभाग को संबंधित जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। वीरवार को तहसीलदार सुजानपुर ने मुख्य मेला ग्राउंड में पहुंच कर प्लॉट मार्किंग का कार्य करवाया। वहीं, कला मंच के साथ लगी ग्रिल में रंग करने और कला मंच को संवारने के कार्य का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में तहसीलदार अशोक पठानिया ने कहा कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्लॉट मार्किंग का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि तमाम तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।