{"_id":"5bd7443bbdec22693033023d","slug":"151540834363-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरा रोड़ा गांव के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरा रोड़ा गांव के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत धलोट के गांव कोरा रोड़ा में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
डिंपल कुमार (27) पुत्र रमेश चंद माता-पिता का इकलौता बेटा था। रविवार रात को उसने अपने कमरे के पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व वह पूरा दिन अपने परिजनों के साथ खेत में काम करता रहा। शाम को खेत से वापस आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। आवाज का जवाब न देनें पर जब परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दरवाजे की कुंडी को तोड़ दिया। दरवाजा खुलने के बाद जब परिजन अंदर गए तो उन्होंने देखा कि डिंपल फंदे से लटका था। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर परिजनों ने पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना सदर में दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिंपल अविवाहित था और पलंबर का कार्य करता था। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।