फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टौणी देवी में शराब का ठेका बंद रखने के आदेश

टौणी देवी में शराब का ठेका बंद रखने के आदेश

Wed, 08 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी में खेतों में खोले गए शराब के ठेके को लेकर बुधवार को एसडीएम शिल्पी बेक्टा के कार्यालय में प्रशासन और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान टीननुमा शेड में खोले गए शराब ठेके को आगामी आदेशों तक एसडीएम ने बंद रखने के ही आदेश दिए है। एसडीएम ने मौके पर जाकर इसकी व्यापक रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंप दी है। इसमें टौणी देवी से बीडीसी प्रेमलता के साथ ही वार्ड सदस्य छत्रैल और महिला मंडल प्रधान ललिता देवी, पूर्व महिला मंडल प्रधान प्रशोत्तमी देवी, पंचायत उपप्रधान, ग्रामीण सिमरो देवी, सीमा, लीला सहित एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग कुलभूषण गौतम भी मौजूद रहे। बीडीसी प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि पिछले साल भी स्थानीय शराब के ठेकेदार को टौणी देवी में ठेका अलाट हुआ था और उन्होंने बारीं और टपरे दोनों पंचायतों में ठेके को खोलने का प्रयास किया था लेकिन, दोनों ही पंचायतों के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। इस बार गुपचुप तरीके से इस खोल दिया गया। झोखर के ग्रामीणों ने भी ठेके का विरोध किया है। इस दौरान एसडीएम ने आबकारी विभाग को आगामी आदेशों तक ठेके को बंद रखने के आदेश दिए हैं और किराये के मकान में रखी गई शराब की बिक्री न करने और उसे वहां से उठाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed