{"_id":"5b66fcdf4f1c1ba61f8b704d","slug":"151533476063-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ते समय गिरी वृद्ध महिला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ते समय गिरी वृद्ध महिला, घायल
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे में रविवार को बस में चढ़ते समय अचानक बस चलने से एक वृद्ध महिला गिर कर बुरी तरह से घायल हो गई। उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ब्रह्मी देवी की बहू पुष्पा देवी ने कहा कि वे दोनों घर से रक्कड़ जा रही थीं। नादौन बस अड्डा पर जब उन्होंने दूसरी बस में चढ़ने का प्रयास किया तो चालक ने बिना देखे ही बस चला दी और वृद्धा बस के दरवाजे से नीचे गिर गई। पुष्पा देवी ने कहा कि परिचालक ने उसकी सास को गिरते हुए देखा भी, लेकिन बस चालक ने बस नहीं रोकी और वह बस लेकर चला गया। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों की मदद से उसकी सास को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में भी कर दी है। जहां उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि वृद्धा के बाएं कंधे पर चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन