फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोटा प्रथामिक स्कूल में 5 सरकारी शिक्षकों ने अपने बच्चों को करवाया दाखिल

भोटा प्रथामिक स्कूल में 5 सरकारी शिक्षकों ने अपने बच्चों को करवाया दाखिल

Sat, 12 May 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा में इस सत्र में 5 सरकारी शिक्षकों ने अपने बच्चे दाखिल करवाए हैं। रिटायर सीएचटी प्रदीप दुग्गल की पुत्री यामिनी, रिटायर सीएचटी रणवीर सिंह के पौत्र अंशुमन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दैण में कार्यरत सीएचटी इंदिरा देवी के पौत्र अखिल कुमार और कुल्लू में पीजीटी के रूप में कार्यरत शशिकांत के पुत्र श्रन्य कांत सहित शिमला में तैनात टीजीटी नॉन मेडिकल राजेश कुमार ने अपनी पुत्री शगुन को भोटा में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

सरकारी शिक्षक भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इससे लोगों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिल करवाने की सीख मिल रही है। सीएचटी संदीप कुमार ने कहा कि इस स्कूल का चयन गत वर्ष और इस वर्ष भी खास शिक्षा में हुआ है। इससे लोगों में स्कूल के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस समय बिझड़ी खंड के 100 से अधिक सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे या अध्ययन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिझड़ी खंड में इस बार नामांकन 10 प्रतिशत बढ़ा है। नामांकन 3200 से बढ़कर 3486 हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed