फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला मुख्यालय के साथ लगते तीन जंगल राख

जिला मुख्यालय के साथ लगते तीन जंगल राख

Sat, 12 May 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते तीन जंगल राख
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते तीन प्रमुख जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं। विकासनगर, हीरानगर और चिल्ड्रन पार्क के जंगल में आग लगने के कारण लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

विकासनगर के जंगल में शुक्रवार रात को आग लग गई। इस कारण एकाएक वन संपदा जलने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब जिला मुख्यालय के साथ लगते हीरानगर जंगल में आग लग गई। जंगल में सूखी चीड़ की पत्तियों के कारण आग एकाएक भड़क उठी। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके कुछ समय बाद ही चिल्ड्रन पार्क के जंगल में आग लग गई। ऐसे में अग्निशमन विभाग की एक और टीम भेजी गई। विभागीय टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जंगलों की आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि शनिवार को चिल्ड्रन पार्क और हीरानगर के जंगल में आग लगी थी। कर्मचारियों ने इस पर काबू पा लिया है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं शुक्रवार रात को विकासनगर के जंगल में आग लगी थी। इसे वन विभाग के कर्मचारियों ने काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed