फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जनरल जोरावर सिंह की जयंती आज

जनरल जोरावर सिंह की जयंती आज

Thu, 12 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उत्तरी भारत की सीमाओं को सुरक्षित बनाने में ऐतिहासिक योगदान देने वाले जनरल जोरावर सिह की जयंती 13 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। जोरावर सिंह का जन्म 13 अप्रैल 1786 को चंद्रवंशी राजपूत हरजे सिंह ठाकुर के घर गांव अंसरा मौजा हथोल तहसील नादौन जिला हमीरपुर में हुआ। उनके पिता कहलूर (बिलासपुर) रियासत के दरबारी थे। गांव में भूमि विवाद को लेकर झगड़े के कारण वे घर छोड़ कर हरिद्वार चले गए। इसके बाद उनकी मुलाकात राजा गुलाब सिंह से हुई। इसके बीच उन्होंने अनेक युद्ध लड़े और अपनी वीरता का परिचय दिया। उत्तरी भारत की सीमाओं को सुरक्षित बनाने में ऐतिहासिक योगदान के लिए जनरल जोरावर सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। जोरावर सिंह एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक, वीर और साहसी ही नहीं बल्कि धर्म परायण व स्वामी भक्त भी थे। उनकी दूरदृष्टि का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वर्तमान से लगभग 200 वर्ष पूर्व उत्तरी सीमा से भारत को होने वाले खतरे का आभास हो गया था। उन्होंने सीमा विस्तार मैदानी क्षेत्रों की तरफ करने के बजाय दुर्गम भू-भाग की ओर अपना अभियान शुरू किया। इस महान योद्धा की वीरता के परिणाम स्वरूप लद्दाख महाराजा गुलाब सिंह राज्य का हिस्सा बना और आज भारत का भू-भाग है। 12 दिसंबर 1841 को जोरावर सिंह को गोली लग गई और उन्हें शहादत प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed