फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रमिला ने पुलिस थाना में दी मानहानि की शिकायत

प्रमिला ने पुलिस थाना में दी मानहानि की शिकायत

Fri, 23 Mar 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। कांग्रेस सरकार में महिला आयोग की सदस्य रही प्रमिला देवी ने विधानसभा क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस थाना भोरंज में मानहानि की शिकायत दी है। प्रमिला इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ चुकी हैं। जिसमें वह भाजपा के डॉ. अनिल धीमान से चुनाव हार चुकी हैं। प्रमिला ने पुलिस थाना में दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 1999 से 2005 तक वह पंचायत सदस्य और दो बार समीरपुर वार्ड की जिला परिषद की सदस्य रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया। इस कारण उन्होंने इज्जत और मान पाया। विस क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता ने 14 मार्च को उनके ऊपर खुलेआम आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। उनके ऊपर भाजपा नेताओं के साथ तबादला उद्योग से बेशुमार धन इकट्ठा करने के आरोप लगाए हैं, जो बेबुनियाद हैं। इसके अलावा उनके चरित्र पर भी आरोप लगाए हैं। जिससे उनके वैवाहिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला थाना तक पहुंच गया है। उधर, इस बारे कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस में शिकायत करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। वहीं एसएचओ भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि शिकायत के विवरण से मामला असंज्ञ अपराध का होना पाया गया है। नियम अनुसार शिकायत पत्र को डेली डायरी में चढ़ाकर उक्त शिकायतकर्ता को समझाया गया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं बल्कि न्यायालय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed