फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के 10,250 किसानों ने करवाया फसल बीमा

जिला के 10,250 किसानों ने करवाया फसल बीमा

Mon, 05 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
जिला के 10,250 किसानों ने करवाया फसल बीमा
हमीरपुर। जिला के 10,250 किसानों ने फसल का बीमा करवाया है। प्रत्येक किसान ने 90 रुपये देकर अपनी फसल को सुरक्षित किया है। विभाग ने किसानों से बीमा किस्त के रूप में 22,500 रुपये एकत्रित किए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार किसानों का फसल बीमा करवाने में रुझान ज्यादा दिखा है। केंद्र सरकार ने 2016 में पूरे भारत में किसानों के लिए बीमा योजना की मुहिम चलाई थी। फसल बीमा से किसानों को फसल नुकसान होने कर मुआवजा मिलेगा। बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों के लिए यह योजना काफी लाभदायक है।
विज्ञापन

इसमें 10 हजार किसानों ने बैंक के जरिये फसल बीमा करवाया। 250 किसानों का फसल बीमा अधिकारियों द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर किया। इसमें किसानों की फसल ओला पड़ने, जमीन धंसना, जल भराव आदि के कारण नुकसान होने पर सरकार द्वारा फसल का मुआवजा दिया जाएगा। फसल के बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इस के लिए सरकार ने यह मुहिम चलाई है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि इस बार 10,250 किसानों ने फसल बीमा करवाया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा करवाने से किसानों को फसल के नुकसान होने का मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed