फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 से 20 मार्च तक चलेंगी वार्षिक परीक्षाएं

12 से 20 मार्च तक चलेंगी वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
12 से 20 मार्च तक चलेंगी वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन

प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षाओं की डेटशीट जारी
विभाग उपलब्ध करवाएगा अनिवार्य विषयों के प्रश्न पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पहली से चौथी तथा छठी व सातवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट फाइनल हो गई है। परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी। डाईट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक उपरोक्त परीक्षाओं का सुचारु रूप से संचालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनिवार्य विषयों के प्रश्न पत्र विभाग द्वारा उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जगदीश ने कहा कि वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल अपने स्तर पर तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा संचालित होंगी।

जगदीश कौशल ने कहा कि 12 मार्च को पहली कक्षा का गणित, दूसरी कक्षा का ईवीएस, तीसरी कक्षा का हिंदी, चौथी कक्षा का अंग्रेजी, 13 मार्च को पहली कक्षा का हिंदी, दूसरी कक्षा का अंग्रेजी, तीसरी कक्षा का ईवीएस, चौथी कक्षा का गणित, 14 मार्च को पहली कक्षा का अंग्रेजी, दूसरी कक्षा का हिंदी, तीसरी कक्षा का गणित, चौथी कक्षा का ईवीएस, 15 मार्च को पहली कक्षा का ईवीएस, दूसरी कक्षा का गणित, तीसरी कक्षा का अंग्रेजी, चौथी कक्षा का हिंदी का पेपर होगा। अपर प्राइमरी कक्षाओं में 12 मार्च को छठी कक्षा का हिंदी, सातवीं कक्षा का सोशल साइंस, 13 मार्च को छठी का गणित, सातवीं का साइंस, 14 मार्च को छठी कक्षा का कला, सातवीं का संस्कृत, 15 मार्च को छठी का साइंस, सातवीं का अंग्रेजी, 16 मार्च को सातवीं कक्षा का योग तथा संस्कृत, 17 मार्च को छठी का अंग्रेजी, सातवीं का हिंदी, 19 मार्च को छठी का सोशल साइंस, सातवीं का गणित, जबकि 20 मार्च को छठी का योग और संस्कृत तथा सातवीं कक्षा का कला का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed