फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विस अध्यक्ष राजीव बिंदल ने फहराया तिरंगा

विस अध्यक्ष राजीव बिंदल ने फहराया तिरंगा

Sat, 27 Jan 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
विस अध्यक्ष राजीव बिंदल ने फहराया तिरंगा
bindal
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के प्रांगण में 69वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण किया और पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काउट एंड गाइड द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी भी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर स्वतंत्रता सेनानियों तथा रणबांकुरों ने भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाया है। इसकी बदौलत भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस सही मायनों में तभी साकार हो सकेगा जब सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हो पाएगा। देश भक्ति के भाव के साथ साथ समाज निर्माण में भी आम जनमानस को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम एवं योजनाओं आरंभ की हैं। प्रत्येक विभाग के लिए एक सौ दिन के भीतर विकास के लक्ष्यों को पूरा करने का समय भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने देश की आजादी में अहम योगदान वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। जिला हमीरपुर के आदर्श शर्मा को राष्ट्र स्तरीय एक सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने रेडक्रॉस के लक्की ड्रॉ भी निकाले। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वहीं जिला में उपमंडल और पंचायत स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में विधायक सदर नरेंद्र ठाकुर, भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारू, वीना कपिल, जिला परिषद वार्ड सदस्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, एसपी रमन कुमार, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed