ऐ मेरे वतन के लोगों... पर जगाई देशभक्ति की अलख
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)।
आकाश मॉडल स्कूल लहड़ा का वार्षिक समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक सुनील कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्कूल मुख्याध्यापक मीना कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों में सुहानी, कविता, आंचल, नैंसी, रुचि, अंजलि, रिया, रिदिमा, वाणी, सोनाक्षी, अकसरा, प्रज्ञा, प्राची ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों ने भंगड़ा, नाटी, एकल गान, नाटक, गिद्दा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ऐ मेरे वतन के लोगों... पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों शिवानी, ईशा, मुस्कान, सौरभ, रोहित, अभय, हरित, नमिता, कृष, कनिष्का, कार्तिक, कृष शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पन्याली प्रोमिला देवी, सपना शर्मा, कमलेश, सीमा, इंदू कुमारी, रवीना शर्मा, प्रदीप, केवल, चंद्रकांत सोनी आदि मौजूद रहे।