{"_id":"5a101c2a4f1c1b156b8b6ae7","slug":"151511005226-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को दी नई तकनीक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को दी नई तकनीक की जानकारी
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
pfms
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में पब्लिक फाइनांशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंबाल ने कहा कि ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाएं कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी होती हैं। इसमें उन्हें तकनीकों में हो रहे बदलाव और कार्यदक्षता का प्रशिक्षण प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि पीएफएमएस एक कारगर माध्यम है, जिससे कुशलता के साथ वित्तीय प्रबंधन किया जा सकता है। रूसा के तहत आने वाली सभी प्रकार की ग्रांट की मॉनीटरिंग पीएफएमएस के माध्यम से ही होगी। इसीलिए इसकी समुचित जानकारी का होना बेहद जरूरी है। कार्यशाला में परियोजना प्रबंधक अभय चौधरी और परिचालन प्रबंधक मुख्तियार राणा सहित हमीरपुर, नादौन, घुमारवीं, बिलासपुर, भोरंज, सुजानपुर टीहरा, अंब, ऊना, दौलतपुर चौक, थुरल, बीटन और दौलतपुर महाविद्यालयों के प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन