{"_id":"57fbc98c4f1c1b3e7128ec7b","slug":"1500-race-won-abhishek-harshika","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में अभिषेक और हर्षिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में अभिषेक और हर्षिका अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलास्तरीय अंडर-19 एथलेटिक मीट का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के पास सिंथेटिक ट्रैक पर हुआ। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ के मुकाबले हुए। इसमें पुरुष और महिला वर्ग दोनों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के शारीरिक अध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग के 1500 मीटर मुकाबले में रावमापा टिप्पर के अभिषेक पहले, अमन दूसरे और कुठेड़ा स्कूल का साहिल तीसरे पायदान पर रहा। वहीं लड़कियों के मुकाबले में लदरौर की हर्षिका पहले, कक्ड़ियार की प्रियंका दूसरे और दांदड़ू स्कूल की काजल तीसरे पायदान पर रही है। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन