{"_id":"6543f77c3fdf9e1405053d44","slug":"150-ayurveda-medical-officers-should-be-appointed-soon-dr-pal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12812-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हों 150 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति : डॉ. पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हों 150 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति : डॉ. पाल
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश इंटीग्रेटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पाल शर्मा की अध्यक्षता में जाहू में संपन्न हुई। इसमें काफी समय से लंबित 150 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पाल शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खाली पदों पर भर्ती कई सालों बाद हो रही है। इसमें 150 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों का चयन लोक सेवा आयोग की ओर से किया गया लेकिन इसमें से 20 के लगभग चिकित्सक अभी अपनी एमडी और एमएस की पढ़ाई पूरी करने के असमंजस में है। क्योंकि वह नौकरी भी करना चाहते हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन भी। इसके लिए वह नौकरी में एक्सटेंशन चाहते हैं। डॉक्टर पाल ने कहा कि बैठक में संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए नौकरी से एक्सटेंशन देना न्याय संगत नहीं है।
इस कारण यह नियुक्तियां लंबित नहीं होनी चाहिए और 2016 के पर्सनल विभाग के नोटिफिकेशन के आधार पर ही नियुक्ति होनी चाहिए। इसके लिए एक्सटेंशन में कोई भी नियमों में बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। संघ ने मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार, आयुष मंत्री और आयुष विभाग से यही आग्रह किया है कि चयनित चिकित्सकों को पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए किसी भी प्रकार से कोई एक्सटेंशन न दी जाए और जल्द से जल्द 150 डॉक्टरों के पदों पर नियुक्तियां की जाएं। इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पाल शर्मा, महासचिव डॉ. आदर्श शर्मा, सह सचिव डॉ. दिनेश धीमान, उपाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अमन शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।