फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15 thousand devotees from India and abroad bowed down at the court of Paunahari, the premises echoed with cheers.

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार देश-विदेश से 15 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक, जयकारों से गूंजा परिसर

Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए। चैत्र मास मेलों के चलते मंदिर में देश-विदेश से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर पंजाब से श्रद्धालुओं के जत्थे मंदिर में भजन-कीर्तन करते हुए पहुंचते रहे। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाएं करवाई गई हैं। देर रात तक मंदिर में पौणाहारी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने देर रात तक कतारों में लगकर भजन-कीर्तन करते हुए पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने चबूतरे से ही दर्शन किए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को रात साढ़े 10 बजे तक लंगर की सुविधा प्रदान की गई। मंदिर परिसर के बाहर बैरियर नंबर एक पर शाहतलाई की ओर से आने वाली गाड़ियों को रोका गया, यहां से बैरियर नंबर दो पर केवल परमिट धारक वाली गाड़ियों को ही ले जाने की अनुमति दी गई, ताकि बैरियर नंबर तीन पर जाम की स्थिति न बने। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

चैत्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। -केशव कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्धबाक्स:


मंदिर में चढ़ा 26.13 लाख रुपये का चढ़ावा

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को हुई चढ़ावे की गणना में नकद राशि के रूप में 20 लाख 42 हजार 931 रुपये और बकरों की नीलामी से 87 हजार 700 रुपये की आमदनी हुई। इस प्रकार कुल चढ़ावा 26 लाख 13 हजार 791 रुपये दर्ज किया गया। मंदिर में दान स्वरूप 48 लाख 41 हजार 70 रुपये भी प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा में भी आस्था जताई, जिसमें इंग्लैंड के 95 पाउंड, अमेरिका के 200 डॉलर, 10 यूरो, कनाडा के 3215 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 20 डॉलर, यूएई के 300 रुपये, सऊदी अरब के 30 रियाल, कतर के 43 रियाल, कुवैत का 1 दीनार और मलेशिया के 2 रिंगिट शामिल हैं। साथ ही 88 ग्राम 10 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article