फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15.70 lakh rupees cheated by making obscene video of forest department pensioner

वन विभाग के पेंशनर का अश्लील वीडियो बनाकर 15.70 लाख रुपये ठगे

Tue, 20 Sep 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
15.70 lakh rupees cheated by making obscene video of forest department pensioner
15.70 lakh rupees cheated by making obscene video of forest department pensioner
नादौन (हमीरपुर)। वीडियो कॉल कर शातिरों ने पेंशनर की अश्लील वीडियो बनाकर 15.70 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित हिमाचल प्रदेश वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

पहले तो शातिरों के कहे अनुसार उन्हें रुपये दे दिए लेकिन जब मामला बढ़ गया तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप पर एक महिला ने उसे मैसेज किया। उसके बाद कुछ चैटिंग की। बाद में महिला ने आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो कॉल की। दोनों के बीच से चैट शुरू हुई। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक शातिरों ने उसकी रिकॉर्डिंग कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद उसे धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी इज्जत बचाने के लिए नौ दिनों में 15 लाख 70 हजार रुपये उसके बताए नंबर पर भेज दिए। जब और पैसों की मांग हुई तो पीड़ित पुलिस थाना पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह यदि किसी को कोई वीडियो कॉल आता है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी ब्लैकमेल करे, लेकिन किसी भी सूरत में पैसे ट्रांसफर न करें।

एसएचओ ने लोगों से आग्रह किया है कि अंजान महिलाओं के साथ किसी भी तरह की चैटिंग न करें। यदि शिकार हो गए हैं तो पैसा देने से साफ इंकार कर दें। उन्होंने बताया कि अज्ञानता के कारण लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed