{"_id":"6102ee178ebc3e5574782599","slug":"15-15-lakhs-received-from-chief-minister-s-sports-promotion-scheme-hamirpur-hp-news-sml3786027156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना से मिले 15-15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना से मिले 15-15 लाख
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 15-15 लाख रुपये का बजट आया है। विभाग ने अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की है। फुटबाल मैदान बनने से जिलों के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, मैदान बनने से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास भी तेजी से होगा। कोरोना के कारण लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गए हैं, लेकिन खेलने के लिए उचित स्थान न होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब हर विस में यह मैदान बनेगा जिससे काफी राहत मिलेगी। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने कहा कि प्रत्येक विस में फुटबाल मैदान बनाया जाएगा और इसके लिए बजट आ गया है। अन्य प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को लाभ मिल सके।