फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में 35,950 युवा पहली बार मनाएंगे लोकतंत्र का महापर्व

हमीरपुर में 35,950 युवा पहली बार मनाएंगे लोकतंत्र का महापर्व

Fri, 03 May 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में लोकतंत्र का महापर्व मनाने के लिए नए मतदाता उत्साहित हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में 35,950 नए युवा मतदाता जुड़ गए हैं। जिसमें 20,038 पुरुष और 15912 महिला मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के इन युवाओं पर सबकी नजर है। इसी साल जनवरी माह से लेकर 29 अप्रैल तक चले स्वीप कार्यक्रम और नए मतदाता पहचान पत्र की प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन विभाग ने 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाए हैं। संसदीय क्षेत्र में नए मतदाताओं के साथ कुल मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 13 लाख 62 हजार 262 पहुंच गई है। जबकि 21 जनवरी 2019 तक यह संख्या 13 लाख 26 हजार 312 थी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2782 नए मतदाता पहचान पत्र बने हैं। दूसरे नंबर पर श्री नैना देवी में 2779 और तीसरे नंबर पर घुमारवीं में 2745 नए मतदाता पहचान पत्र बने हैं। जबकि हमीरपुर सदर संसदीय क्षेत्र के तहत सबसे कम 1549 मतदाता पहचान पत्र बने हैं। यह वह आयु वर्ग है, जो छात्र राजनीति और किसी पार्टी विशेष की विचारधारा से दूर है। इन युवाओं के लिए रोजगार और सामाजिक सुरक्षा अहम मुद्दा माना जाता रहा है। वहीं, संसदीय क्षेत्र में 13.62 लाख मतदाताओं में 13.38 लाख सामान्य मतदाता, जबकि 24,245 सर्विस वोटर हैं। उधर, जिला निर्वाचन तहसीलदार प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 35950 नए मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। जिसमें 20,038 पुरुष और 15912 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विस क्षेत्रों में बनाए गए हजारों नए मतदाता पहचान पत्र
हमीरपुर में 1549, नादौन 2345, भोरंज 1649, सुजानपुर 1657, बड़सर 2210, देहरा 2202, जसवां परागपुर 2187, धर्मपुर 1649, चिंतपूर्णी 1561, गगरेट में 1964, हरोली में 1943, ऊना में 2341, कुटलैहड़ में 1920, झंडूता में 2782, बिलासपुर में 2281 और श्री नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत 2779 नए मतदाता पहचान पत्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed