{"_id":"5b92860b867a557fef6f7925","slug":"141536329227-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रूट से दौड़ रही तीन बसों सहित दर्जनों वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रूट से दौड़ रही तीन बसों सहित दर्जनों वाहनों के चालान
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर ने सुजानपुर- हमीरपुर मुख्य सड़क पर नाकाबंदी करके यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दर्जनों वाहनों के चालान किए। इस दौरान सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहनों की पड़ताल की गई। इस दौरान तीन बसें जो बिना रूट के चल रही थीं, उनके भी चालान किए हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहनों के भी चालान किए गए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना को लेकर लगातार उनके पास शिकायतें पहुंच रही हैं। जिस पर शुक्रवार को सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर यह अभियान चलाया गया।
इस अभियान में करीब तीन दर्जन छोटे-बड़े वाहनों के कागजात और अन्य उपकरण जांचे गए। जिसमें बहुत कमियां मौके पर पाई गईं। इस मौके पर निजी बसों के दस्तावेज भी जांचे गए। जिसमें 3 बसों जिन्होंने रूट ही नहीं लिया था, वह भी सड़क पर दौड़ रही थीं। उनके चालान किए गए हैं। निजी वाहनों के साथ-साथ ट्रक, ट्राला एवं विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट एवं ट्रिपल राइडिंग करके वाहन चला रहे थे, उनके भी चालान किए गए हैं। जिनके भी चालान किए गए हैं उनसे जुर्माने की भरपाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में की जाएगी। जिसके लिए 14 सितंबर तारीख निर्धारित की गई है। उन्होंने लोगों एवं विशेष रूप से वाहन चलाने वाले युवाओं से आह्वान किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें। परिवहन विभाग कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।