फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शिक्षक दिवस पर अध्यापकों ने लगाए काले बिल्ले

शिक्षक दिवस पर अध्यापकों ने लगाए काले बिल्ले

Thu, 06 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगे न मानने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संघ के साथ शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर शिक्षा सचिव और शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें संघ के 48 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई थी। इस दौरान कई मांगों को शिक्षा मंत्री ने पूरा करने का संघ को भरोसा दिया गया था लेकिन, अभी तक कोई मांग पूरी नहीं हुई। चौहान ने कहा है कि शिक्षा विभाग ने 38 स्कूल प्रवक्ताओं की एक वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धियां देने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कम परिणाम आने के सही कारणों को बिना जांचे केवल शिक्षकों को ही दोषी ठहरा कर सरकार और शिक्षा विभाग शिक्षा के प्रति अपनी गलत नीतियों को छुपाने की कोशिश कर रहा है। चौहान ने कहा कि राजकीय अध्यापक संघ काले बिल्ले लगाकर केवल सरकार को शिक्षा और शिक्षकों की मांगों के प्रति सरकार को उसकी प्रतिबद्धता याद दिलाना चाहता है न कि कोई टकराव पैदा करना चाहता है। संघ जल्द ही इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव के साथ प्रधानमंत्री और संसाधन मंत्री को देगा। इस मौके पर महासचिव नरेश महाजन, मुकेश शर्मा, कैलाश ठाकुर, अरुण गुलेरिया, सरोज महता, विजय गोस्वामी, विशाल ठाकुर, विकास महाजन, अरुण पठानिया, कुलदीप सिंह, डीपी शर्मा, अश्वनी गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed