{"_id":"5b66fcd24f1c1b05468b6065","slug":"141533476050-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ा बाजार में सड़क धंसी, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ा बाजार में सड़क धंसी, हादसों का खतरा
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से घोड़ीधवीरी सड़क बाड़ा बाजार के पास एक तरफ से धंस गई है। इससे सड़क के साथ लगते सावित्री देवी के घर को खतरा हो गया है। सड़क धंसने के कारण जहां दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है वहीं पानी का रिसाव एक तरफ ही हो जाने से साथ लगते घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। यह सड़क पिछले वर्ष बरसात के दौरान थोड़ी धंस गई। इसके बाद इस बरसात में भारी बारिश के कारण सड़क और धंस गई और इससे निकला मलबा सावित्री देवी के घर के पास जमा हो गया। मलबे के कारण घर के पास बारिश का पानी जमा हो जा रहा है।
जिस कारण घर के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। उत्तरी भारत का प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध और प्रसिद्ध सिद्ध पीठ सिद्ध चानो मंदिर को भी श्रद्धालु इसी सड़क से जाते हैं। स्थानीय लोगों में अनिल कुमार, संजय कुमार, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, श्रबण सिंह, जगजीत, शक्ति चंद, संजीव कुमार, राजेश कुमार आदि ने लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे डंगा लगाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल शर्मा का कहना है कि समस्या विभाग के ध्यानार्थ है। शीघ्र ही डंगा लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।