{"_id":"5b268c8a4f1c1b6d4d8b6f45","slug":"141529253002-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ रविवार को दियोटसिद्ध में हजारों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ रविवार को दियोटसिद्ध में हजारों ने टेका माथा
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। दियोटसिद्ध नगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। रविवार होने के कारण दियोटसिद्ध में शुक्रवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। अत्यधिक गर्मी के चलते भी श्रद्धालु शनिवार और रविवार के दिन सड़क से ही लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है।
केवल मंदिर को आधा घंटा सफाई के दौरान ही बंद किया जा रहा है। रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को न्यास द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मंदिर में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाण, देश के अन्य हिस्सों व विदेश से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार और रविवार के दिन बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।