फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राजेंद्र राणा ने 500 गरीब लोगों को बांटे कंबल व शाल

राजेंद्र राणा ने 500 गरीब लोगों को बांटे कंबल व शाल

Sun, 14 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र राणा ने 500 गरीब लोगों को बांटे कंबल व शाल
सुजानपुर(हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष एवं विस सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने रविवार को चिल्ड्रन पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वकल्याणकारी संस्था के सौजन्य से 500 गरीब लोगों को कंबल और शॉल बांटे गए। राजेंद्र राणा ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर बिगुल बजा दिया। हालांकि राणा ने साफ कहा कि वह लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार नहीं होंगे। हाल में संपन्न हुए विस चुनावों को लेकर राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर की जनता ने नाम को नहीं काम करने वाले व्यक्ति को अहमियत दी है। हालांकि यहां की जनता को डराया भी गया लेकिन जनता मन बना चुकी थी। उन्होंने अपनी जीत को जनता का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि सुजानपुर वासियों ने समीकरण ही बदल दिए। राजेंद्र राणा ने कहा कि जीत और हार होती रहती है।
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने कहा कि विधानसभा परिसर में मुझे देख कर विपक्ष के मंत्री विधायक मुस्करा रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने शीशे में देखा तो उनके चेहरे पर कोई फर्क नहीं था। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पूछा, राणा धूमल को कैसे हराया। राणा ने विस चुनाव में हुई अपनी जीत को लेकर सबसे अधिक लीड देने वाले बूथ झनेड़ को पांच लाख, द्वितीय लहडू बूथ तथा तृतीय डोली बूथ को तीन-तीन लाख धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह सुजानपुर की जनता के साथ हैं। इस मौके पर गोपीचंद बीडीसी उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, डॉ. अशोक राणा, पीसी राणा, अभिषेक राणा, सुरेंद्र गुप्ता,,मनोज ठाकुर, महेश गुप्ता, मुनीष गुप्ता, एसएस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed