फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस स्टैंड से हटेंगे खोखे, शहर को बनाया जाएगा सुंदर

बस स्टैंड से हटेंगे खोखे, शहर को बनाया जाएगा सुंदर

Sat, 13 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड से हटेंगे खोखे, शहर को बनाया जाएगा सुंदर
- फोटो : Demo Pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
एचआरटीसी बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर बने चार दर्जन खोखों को हटाने की मुहिम शुरू होने वाली है। जिला प्रशासन टीन के खोखों को हटाकर इस जगह को सुंदर बनाने जा रहा है। सालों पहले पर्यटन विभाग और लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बने खोखे बने हैं। इनके कारण मुख्य सड़क पर जाम की समस्या रहती है। कई बार बस स्टैंड के बाहर सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है। खोखों को हटाकर शिमला-रानीताल मुख्य मार्ग को चौड़ा करने की योजना है।

खोखाधारकों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल स्कूल के खेल मैदान के साथ बनी पक्की दुकानों में शिफ्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सख्ती बतरने से पहले बातचीत का रास्ता अपनाया है। बीते शुक्रवार को प्रशासन ने खोखाधारकों से बातचीत कर उन्हें बाल स्कूल मैदान में बनी पक्की दुकानों में शिफ्ट करने की योजना की जानकारी दी। कुछ खोखाधारकों ने पक्की दुकानों के सुविधाजनक न होने का तर्क दिया। इस पर प्रशासन ने और नरमी बरतते हुए कहा कि दुकानों को और अधिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिला प्रशासन बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र को सुंदर बनाने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


9 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की सबलेटिंग
जिला प्रशासन के ध्यान में आया है कि बस स्टैंड के बाहर बने खोखे जिन लोगों को आवंटित किए थे, उन्होंने आगे 9 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह मासिक किराये पर सबलेट कर दिए हैं। 1982-83 में नगर परिषद ने बस स्टैंड के बाहर 56 खोखे आवंटित थे। इन खोखों के मालिक सरकारी खजाने में महज 800 रुपये मासिक किराया ही जमा करवा रहे हैं। जबकि हजारों में सबलेटिंग की हुई है। इससे सरकारी खजाने को भी चपत लग रही है। सबलेटिंग करने वाले खोखाधारकों को प्रशासन कोर्ट में घसीटने की तैयारी भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ से बनाई 84 दुकानें फांक रही धूल
जिला प्रशासन ने खोखों को सड़क से हटाकर शिफ्ट करने के लिए सालों पहले रावमापा खेल मैदान के साथ 84 पक्की दुकानें बनाई थीं। 1इन दुकानों पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुआ है। लेकिन खोखाधारकों को अभी तक इन पक्की दुकानों में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इससे पक्की दुकानों भी खराब हो रही हैं।

खोखाधारकों से बातचीत कर उन्हें पक्की दुकानों में शिफ्ट किया जाएगा। दुकानदारों की जरूरत के मुताबिक पक्की दुकानों में मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। बस स्टैंड के बाहर के पूरे क्षेत्र को सुंदर बनाया जाएगा। सड़क के तंग होने के कारण रोजाना जाम की समस्या होती है। लोगों को सड़क क्रॉस करने में भी परेशानी पेश आ रही है, जिसे शीघ्र दूर किया जाएगा।
-अरिंदम चौधरी(आईएएस), एसडीएम हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed