फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जयराम के मुख्यमंत्री की घोषणा पर हमीरपुर में जश्न

जयराम के मुख्यमंत्री की घोषणा पर हमीरपुर में जश्न

Sun, 24 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
जयराम के मुख्यमंत्री की घोषणा पर हमीरपुर में जश्न
हमीरपुर /बड़सर(हमीरपुर)।। जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गढ़ हमीरपुर में भी लोगों ने खुशियां मनाईं। रविवार की दोपहर जैसे ही शिमला में मुख्यमंत्री के लिए जयराम ठाकुर के नाम की घोषणा हुई, हमीरपुर में भाजपा के एक धड़े की बांछें खिल गईं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में पटाखे फोड़े और लोगों को मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अनूप पराशर, सूरज और विजय समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गढ़ रहा है। एक समय था जब जिले की पांचों सीटों पर कमल खिला था लेकिन इस बार जिला की तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जबकि भाजपा की झोली में महज हमीरपुर और भोरंज दो ही सीटें आई हैं। अनूप पराशर, विजय और सूरज ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 44 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही जयराम ठाकुर को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बड़सर भाजपा मंडल ने हाईकमान द्वारा जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री चयन करने पर बधाई दी है। भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, श्याम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढटवालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार, उपाध्यक्ष पवन जगोता, जगन्नाथ बंयाल, प्यार चंद, जिला परिषद सदस्य अंजू देवी, अशोक कुमार, राजेश कुमार मांगा, प्रीतम शर्मा, कलवाल पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, उपप्रधान संजय शर्मा, अजीत कुमार, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम रमन, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, जितेंद्र बंटी, प्रवीण गरियाल, प्रवीण मंडयाल, विकास विक्की, विकास पोलू, अरुण ढटवालिया, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed