{"_id":"5a32a3b14f1c1b97678c1a42","slug":"141513268145-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के स्मोक एंड हीट अलार्म ने एक बार फिर दौड़ाई फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के स्मोक एंड हीट अलार्म ने एक बार फिर दौड़ाई फायर ब्रिगेड
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नंबर दो (पूर्व में बैंक ऑफ पटियाला) गांधी चौक के स्मोक एंड हीट अलार्म ने वीरवार को फायर ब्रिगेड हमीरपुर से एक बार फिर ढाई किलोमीटर की लंबी दौड़ लगवा दी। इससे पूर्व एक सप्ताह पहले भी बैंक की मुख्य शाखा हमीरपुर में बैंक से आई ब्लैंक कॉल ने जिला के सबसे भीड़भाड़ वाले शहर में दमकल कर्मचारियों की खूब कसरत करवाई थी।
जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कहीं आग नहीं लगी थी। एसबीआई शाखा गांधी चौक में अग्निशमन यंत्रों का परीक्षण का कार्य चला हुआ था। बैंक में स्मोक और हीट अलार्म सिस्टम हमेशा ऑटो मोड पर रहता है। जिससे अगर कभी बैंक में कोई चौकीदार भी न हो तो दमकल केंद्र में सीधे फोन कॉल चली जाती है। वीरवार को बैंक में सारा स्टाफ मौजूद था और मौके पर न कोई आग और न धुआं था। बैंक प्रबंधन ने फायर सिस्टम के निरीक्षण व परीक्षण के बारे में दमकल विभाग को कोई सूचना नहीं दी। जिससे हथली खड्ड स्थित कार्यालय से दकमल विभाग की गाड़ी कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंच गई। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वीरवार दोपहर करीब बारह बजे एसबीआई बैंक की शाखा गांधी चौक (जो कि पहले पटियाला बैंक की शाखा थी) से स्वचालित सिस्टम से अग्निकांड की कॉल आई। जिसके बाद मौके पर कर्मचारियों को वाहन समेत भेजा गया लेकिन कोई अग्निकांड नहीं था बल्कि बैंक अपने कार्यालय में यंत्रों की जांच करवा रहा था। बैंक प्रबंधन से लिखित रूप से लिया गया कि अगर आगे कोई भी ऐसा परीक्षण करना हो तो दमकल विभाग को पहले सूचना दें।