फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दुधिया रोशनी से जगमगाया बड़सर कालेज परिसर

दुधिया रोशनी से जगमगाया बड़सर कालेज परिसर

Thu, 16 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
दुधिया रोशनी से जगमगाया बड़सर कालेज परिसर
street light
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। रात के समय कॉलेज परिसर में अंधेरा पसरा रहता था। हाई मास्ट लाइट लगने से रात के समय पूरा परिसर दुधिया रोशनी से जगमगा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा लंबे समय से हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की जाती रही है। कॉलेज में एनएसएस व अन्य कैंपों के दौरान रात के सयम परिसर में अंधेरा रहता था। जिससे कॉलेज प्रबंधन को व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किल रहती थी। साइंस ब्लॉक भवन के निर्माण के दौरान कॉलेज की सुरक्षा प्रबंध को लेकर दो हाई मास्ट लाइटें लगाया जाना प्रस्तावित था। इसके लिए कॉलेज से बजट का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन

इसके तहत कॉलेज भवन के सामने एक हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है जबकि भवन के पीछे की ओर दूसरी लाइट अभी लगाना बाकी है। अब कॉलेज में सुरक्षा प्रबंध करना आसान हो गया है। कॉलेज पीटीए प्रधान सतीश शर्मा, राज कुमार, निशा कुमारी, अनीता कुमारी, रमना देवी सहित अन्य लोगों ने हाई मास्ट लगाने पर कालेज प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानाचार्य मीना सूद का कहना है कि साइंस ब्लॉक भवन के निर्माण के समय कॉलेज परिसर में दो हाई मास्ट लाइटें लगाई जाना प्रस्तावित थी। एक लाइट लगा दी गई है तथा भवन के पीछे की ओर दूसरी लाइट भी जल्द लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed