{"_id":"5a06ebf84f1c1b78548bc3d6","slug":"141510403064-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनेटा महाविद्यालय में 20 से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनेटा महाविद्यालय में 20 से शुरू होंगी कक्षाएं
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)।
राजकीय महाविद्यालय धनेटा में बीए, बीकॉम कॉम द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं 20 नवंबर से शुरू हो रही हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने इन कक्षाओं में रोल ऑन दाखिलों की तिथि 13 और 18 नवंबर तक निर्धारित की है। दिसंबर में पेपरों का मूल्यांकन होने के कारण महाविद्यालय प्रबंधन ने ये फैसला लिया है।
मूल्यांकन के दौरान महाविद्यालय में कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं लगती हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस कारण महाविद्यालय प्रबंधन ने 20 नवंबर से ही कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय प्राचार्या अरुणा भारद्वाज ने कहा कि रोल ऑन के आधार पर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र अगले सेमेस्टर में दाखिले सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया 13 से 18 नवंबर तक जारी रहेगी। 20 नवंबर से दूसरे और चौथे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन