{"_id":"5dea93a78ebc3e1c181dd269","slug":"133-crore-for-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3167782133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी हमीरपुर को 133 करोड़ रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी हमीरपुर को 133 करोड़ रुपये की सौगात
विज्ञापन
हमीर उत्सव के शुभारंभ पर शोभा यात्रा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने हमीरपुर दौरे के दौरान जिलावासियों को 134.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। पेयजल स्कीम, बिजली उपकेंद्र समेत करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले भवनों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 66.61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए कैफेटेरिया, शॉपिंग परिसर और ओपन एयर थियेटर की आधारशिलाएं भी रखीं। विश्वविद्यालय के कुलगीत, वार्षिक रिपोर्ट, पत्रिका, विद्यार्थियों के लिए टैक ऐप, शोध पत्रिका और ई-लाइब्रेरी का विमोचन भी किया। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर को 10 करोड़ रुपये का आवर्ती अनुदान प्रदान करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर के नए ब्लॉक के निर्माण का कार्य आगामी छह महीनों में पूरा किया जाएगा और यहां विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जाएगी। पूर्व सरकार की कार्य प्रणाली के विपरीत वर्तमान सरकार सभी विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान सुनिश्चित बना रही है। पूर्व सरकार ने विकास के कई आसमानी दावे किए, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ, जबकि वर्तमान सरकार ईमानदारी से कार्य करने और व्यावहारिक उपलब्धियां हासिल करने में विश्वास रखती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने प्रदेश के लिए 10 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। जिनसे राज्य विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछली सरकार ने राज्य पर 46 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक ऋण का बोझ छोड़ा था, लेकिन अपने कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण वर्तमान सरकार राज्य की खराब आर्थिकी को पटरी पर लाने में सफल हुई है।
मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए
-राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 7.74 करोड़ की लागत से तैयार इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ
-झनियारा में 5.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ईवीएम भंडारण गृह (वेयरहाउस) का शिलान्यास
-सासन में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण
-हथली खड्ड के समीप आदेशक, गृह रक्षक वाहिनी के कार्यालय भवन का लोकार्पण
-गसोता में 38.31 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास
-राज्य विद्युत बोर्ड के लंबलू और खग्गल के लिए क्रमश: 5.50 करोड़ रुपये और 8.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सब-स्टेशनों की आधारशिला।
-66.61 करोड़ की लागत से प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण
-2.24 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय भवन की आधारशिला।