{"_id":"5c2a623ebdec222c35626465","slug":"131546281534-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये मंजूर फिर भी नहीं बना संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपये मंजूर फिर भी नहीं बना संपर्क मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत कोणी गांव के करीब 15 घरों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। आठ माह पहले इस मार्ग के लिए दो लाख रुपये मंजूर हुए थे। संपर्क मार्ग का कार्य शुरू न होने से लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है। दो लाख की राशि स्वीकृत होने के बाद लोगों को आस बंधी है कि सड़क का निर्माण होने से उन्हें सुविधा मिलेगी लेकिन, विभाग की लेटलतीफी के कारण सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटककर रह गया है। सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से राशि स्वीकृत करवाने के बावजूद विभाग कार्य को शुरू नहीं करवा पाया है।
लोगों ने इसकी शिकायत सांसद अनुराग ठाकुर से भी की है। ग्रामीणों में कर्मचंद, रतन चंद, विजय कुमार, दीनानाथ, सन्नी कुमार, राजकुमार, भगवान दास, जोगिंद्र पाल, सुभाष, जीतराम, प्रकाश शर्मा, योगराज आदि ने कहा कि सांसद ने सड़क के निर्माण के लिए दो लाख की राशि मंजूर की है लेकिन, लोक निर्माण विभाग इस कार्य को शुरू नहीं करवा रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क का कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि इस सड़क को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोठी तक जोड़ने का भी प्रावधान करवाया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कश्यप ने कहा कि इस सड़क का निर्माण करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।