{"_id":"5bf5a665bdec2269685b184a","slug":"131542825573-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा ने राजनीतिक गुरु धूमल को भेजा निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा ने राजनीतिक गुरु धूमल को भेजा निमंत्रण
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर मैदान में रविवार 25 नवंबर को आयोजित होने वाले सर्व कल्याणकारी संस्था के वार्षिक अधिवेशन में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी निमंत्रण भेजा गया है। अब वे इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं या नहीं यह समय आने पर ही पता चलेगा। सुजानपुर के विधायक एवं सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं और वह उनका आज भी मान सम्मान करते हैं। ऐसे में अगर वह इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे तो उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था का यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न पायदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों, खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिरकत करेंगे। जबकि इस समारोह की अध्यक्षता पंजाब विधानसभा के स्पीकर एवं अध्यक्ष केपी राणा करेंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियों को लेकर विश्रामगृह सुजानपुर में बुधवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उधर, बुधवार को विधायक ने सुजानपुर शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कीं। विधायक ने कहा कि समाज सेवा को समर्पित सर्व कल्याणकारी संस्था का 16वां अधिवेशन है। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए कोई कितना भी दुष्प्रचार कर ले लेकिन, संस्था के कार्यक्रम को न कोई रोक पाया है और न ही रोक सकता है।