फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राष्ट्र विकास के लिए एकता जरूरी : परमार

राष्ट्र विकास के लिए एकता जरूरी : परमार

Wed, 31 Oct 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर से जिलास्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए एकता और अखंडता अत्यंत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 2014 से मनाने की शुरुआत की। सरदार वल्लभ भाई पटेल की ओर से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को एकजुट रखने के प्रयासों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ही राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित भी किया। निबंध लेखन में बाल स्कूल हमीरपुर का कृष्णा प्रथम रहा। दिव्यांग श्रेणी में प्रियांशु प्रथम स्थान पर रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में वंशिका और मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उपमंडल अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में एसडीएम शिवदेव सिंह ने कार्यालय स्टाफ एवं प्राइमरी स्कूल सुजानपुर के बच्चों को एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। शहरी महिला अध्यक्ष संगीता कटोच ने गरीब बच्चों को फल बांटे। नादौन में भी रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया। कार्यक्रम के दौरान विजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बाक्स...
हमीरपुर के सिंथेटिक ग्राउंड में लगाई एकता दौड़
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जिला युवा समन्वयक की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती विद्यापीठ अकादमी भिड़ा में मनाई गई। जिसमें युवा क्लब के 50 युवाओं ने भाग लिया। इसी कड़ी में डिग्री कॉलेज हमीरपुर के सिंथेटिक ग्राउंड में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें युवा खिलाड़ियों और युवा मंडल के सभी वर्गों ने दौड़ लगा कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed