{"_id":"5bd7442ebdec22697c0a8b76","slug":"131540834350-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-विदेश के छात्रों ने एक दूसरे के साथ किया परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-विदेश के छात्रों ने एक दूसरे के साथ किया परिचय
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर मेें अंतरराष्ट्रीय संस्था राउंड स्क्वेयर की तीन दिवसीय कांफ्रेंस का आगाज सोमवार को हुआ। इस संस्था में 150 देश शामिल हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अंतरराष्ट्रीय समझ और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। देश और विदेश के विभिन्न स्कूलों के कुल 103 प्रतिनिधि छात्र और शिक्षक इस कांफ्रेंस में भाग ले रहे हैं। विदेशी छात्रों व स्थानीय छात्रों के बीच आइस-ब्रेकिंग सेशन अमूल्य अनुभव वाला रहा। जिसमें छात्रों ने एक दूसरे के साथ परिचय, मन-पसंद गतिविधियां साझा की। इसके बाद मनमोहक हिमाचली नाटी पेश की गई।
विद्यालय के छात्रों और विदेशी छात्रों के लिए जुंबा गतिविधि आयोजित की गई। कांफ्रेंस के विधिवत उद्घाटन पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। राउंड स्क्वेयर की रीजनल डायरेक्टर साउथ एशिया एंड गल्फ रीजन पापरी घोष, राजवीर संधू स्पोर्ट डॉयरेक्टर साउथ एशिया एंड गल्फ रीजन, डॉ. अशोक शर्मा पर्यावरणविद को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। पर्यावरणविद डॉ. अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। दोपहर बाद ब्राजा सेशन शुरू हुआ। जिसके अंतर्गत टीम वुड फॉराडिया, टीम बैंबू फॉरेस्ट, टीम पोंड्रस, टीम ब्लैक वर्च, टीम विस्टेरिया और टीम लेकरब्रीक प्रतिभागी रहीं। इसके बाद छात्रों के लिए पेंटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। शाम को प्रतिनिधि छात्रों और शिक्षकों का धर्मशाला प्रस्थान हुआ। वहां उन्होंने तिब्बती नृत्य के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।