फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डाक विभाग की प्रतियोगिता में 31 तक लें सकेंगे भाग

डाक विभाग की प्रतियोगिता में 31 तक लें सकेंगे भाग

Fri, 12 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संचार मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार डाक निदेशालय का फिलैटली अनुभाग पूरे राष्ट्र में ढाई आखर अखिल भारतीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता रविंद्रनाथ टैगोर की और से रचित आमार देशेर माटी से प्रेरित मेरे देश के नाम खत विषय पर होगी। प्रतियोगिता 15 जून 2018 से शुरू है तथा पत्र हिंदी /अंग्रेजी भाषा में लिखा जा सकता है। पत्र ए-4 साइज पेपर में लिखा जा सकता है, जिसमें शब्दों की सीमा 1000 होगी या अंतरदेशीय पत्र कार्ड पर लिखा जा सकता है। जिसमें शब्दों की सीमा 500 होगी।
विज्ञापन

केवल हस्तलिखित पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक विभाग का पांच रुपये का लिफाफा और अंतरदेशीय पत्र कार्ड मान्य स्टेशनरी होगी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। इसमें 18 वर्ष की आयु तक और 18 वर्ष की आयु से ऊपर युवा भाग ले सकेंगे। प्रत्येक वर्ग में उच्चतम श्रेणी के तीन पत्रों का परिमंडलीय कार्यालय शिमला द्वारा चयन किया जाएगा। इन सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को परिमंडलीय स्तर पर प्रत्येक वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार की राशि 25000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10000 और तृृतीय पुरस्कार की राशि 5000 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। परिमंडलीय स्तर पर चयनित प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन के लिए निदेशालय दिल्ली भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ग से विजेता को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार राशि क्रमश: 50000, 25000 और 10000 रुपये मिलेगी। राज्य के विद्यार्थियों को अपना लेखन कौशल और इनाम जीतने का बहुत अच्छा अवसर है। यह पत्र चीफ पोस्टमास्टर जनरल सर्किल कुसुम्पटी शिमला-9 के पते पर लिखे होने चाहिए तथा 31 अक्तूबर 2018 से पूर्व उपरोक्त कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। भवानी प्रसाद प्रवर अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल हमीरपुर ने सभी स्कूलों के प्रभारियों, अभिभावकों, बच्चों, अध्यापकों और जनता से आग्रह किया है कि इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed