{"_id":"5b7d641242c79246730f4e3b","slug":"131534944274-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस परिचालक ने खा लिया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस परिचालक ने खा लिया जहर, अस्पताल में मौत
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत मालियां गांव में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संदीप कुमार पुत्र काली दास निवासी गांव मालियां तहसील भोरंज निजी बस में परिचालक था। संदीप कुमार विवाहित था। लेकिन, करीब दो साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। वह अपनी माता के साथ रहता था।
व्यक्ति का एक 13 वर्षीय बेटा भी है, जो सातवीं कक्षा में पढ़ता है। संदीप कुमार कई दिनों से परेशान चल रहा था। मंगलवार रात को करीब 9 बजे घर की दूसरी मंजिल में संदीप कुमार, उसकी माता और बेटा खाना खाने एक साथ गए लेकिन, कुछ ही देर में संदीप बहाना बनाकर नीचे की मंजिल के एक कमरे में वापस आ गया। जहां उसने कमरे में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर के बाद संदीप अपनी माता और बेटे के पास आया और उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे भोरंज अस्पताल लाया गया। जहां उसे हमीरपुर रेफर किया गया। हमीरपुर में सेहत में सुधार न होने पर उसे टांडा रेफर किया गया। लेकिन, रेफर करने से पहले उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी भोरंज राजीव कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बॉक्स...
देरी से हुआ शव का पोस्टमार्टम-
ग्राम पंचायत भोरंज के उपप्रधान संजय कुमार ने कहा कि हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाने में देरी की गई। बुधवार सुबह 10 बजे पुलिस कार्रवाई पूरी हो गई थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। संजय कुमार ने कहा कि विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को फोन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम हो पाया।