फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर में मकान, भरेड़ी स्कूल के चार शौचालय गिरे

सुजानपुर में मकान, भरेड़ी स्कूल के चार शौचालय गिरे

Mon, 06 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही। कई क्षेत्रों में हल्की एवं कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के कारण लोगों को अपने गंतव्य जाने में भी परेशानी हुई। वहीं निकासी नालियों के ब्लॉक होने से पानी सड़क पर जमा हो गया। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नौ में एक कच्चे मकान की दीवार बारिश के कारण गिर गई है। वहीं भोरंज उपमंडल के अंतर्गत पड़ते राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भरेड़ी के चार शौचालय बारिश के कारण गिर गए। इससे स्कूल को करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा नुकसान हुआ है। बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। बारिश के कारण सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इसके साथ ही जिला भर में कई जगह भूस्खलन भी हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा निकासी नालियां न होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश ने जिला के लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग को भी बारिश के कारण लाखों रुपये की चपत लगी है। डंगे गिरने, बिजली पोल गिरने और खड्डों, नालों में आई बाढ़ के कारण पाइपें बह जाने से इन विभागों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। भरेड़ी स्कूल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक मनोहर लाल रांगड़ा ने कहा कि बारिश की वजह से चार शौचालय गिर गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया ने कहा कि कर्मचारियों को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed