{"_id":"5a676e914f1c1b8a268b5fee","slug":"131516727953-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण का शिकार न हों कामगार : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण का शिकार न हों कामगार : धूमल
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते दोसड़का कस्बे में मंगलवार को भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार संघ द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम हुआ है। जो पहले कभी नहीं हुआ था। जो सुविधाएं अमीर आदमी अपने पैसे से खरीद लेता है, वह सुविधाएं गरीब कामगारों को भी केंद्र सरकार के सौजन्य से मिल रही हैं लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा देखा गया कि इस योजना का राजनीतिक दुरुपयोग कुछ दलों ने किया है।
सामान दिल्ली से मोदी सरकार भेज रही है, लेकिन स्टीकर और फोटो उस पर किन्ही और राजनीतिक दलों के नेताओं का लगा हुआ है। और तो और इस योजना का लाभ लेने वाले पात्र लोगों की रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र दस रुपये लगते हैं, लेकिन चुनावों में जब वह जिला भर में घूमे थे तब पता चला की कामगारों से एक सौ से लेकर दो सौ रुपये वसूले गए। उन्होंने कहा कि लेबर वेलफेयर बोर्ड द्वारा दिया जा रहा सामान एवं अन्य लाभ भवन निर्माण एवं मनरेगा में लगे पात्र कामगारों का अधिकार है। इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए वह लोग किसी भी शोषण का शिकार न हों। धूमल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने क्षेत्र से संबंधित पात्र कामगारों को इस योजना की जानकारी पहुंचाएं। इस अवसर पर बलदेव धीमान, दीपक शर्मा, तिलक राज शर्मा, नरेंद्र नंदा, रसील सिंह मनकोटिया, अंकुश दत्त शर्मा, राजेश गौतम, सूरम सिंह, सुशील ठाकुर, सुमन कपिल, अजय रिंटू, जग सिंह ठाकुर, अभिषेक मनु, विशाल पठानिया, सुनीता सोनी, संदीप भारद्वाज आदि सहित कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारियों सहित कामगार उपस्थित रहे।