{"_id":"59f72bd84f1c1bda538b9d20","slug":"131509370840-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देशों के बावजूद भी लोगों ने नहीं जमा करवाए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देशों के बावजूद भी लोगों ने नहीं जमा करवाए हथियार
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद उपमंडल बड़सर के चार सौ लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार प्रशासन के पास जमा नहीं करवाए हैं। प्रशासन द्वारा हथियार जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारति की गई थी, लेकिन कई लोगों ने अपने हथियार संबंधित थाने में जमा नहीं करवाए हैं। उपमंडल में करीब 1100 लाइसेंस हथियार धारक हैं। इनमें से केवल 696 लोगों ने ही अपने हथियार जमा करवाए हैं। चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन लाइसेंसी हथियार जमा कर लिए जाते हैं, लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद उपमंडल के लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। डीएसपी बड़सर धर्म चंद वर्मा का कहना है कि करीब 700 हथियार जमा हो चुके हैं। अभी भी चार सौ के करीब हथियार जमा नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा है कि जो हथियार जमा नहीं हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन