{"_id":"5feb39c78ebc3e40fd314b86","slug":"130-nomitition-remain-in-nagar-nikay-election-hamirpur-hp-news-sml356044389","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंटनी के बाद नगर निकायों के लिए बचे कुल 130 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंटनी के बाद नगर निकायों के लिए बचे कुल 130 नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के चार नगर निकाय में होने वाले चुनाव के लिए छंटनी के बाद 130 नामांकन शेष बचे हैं। हालांकि, छह नामांकनों पर आपत्तियां दर्ज होने के बाद इन पर बुधवार को फैसला होगा। नगर परिषद हमीरपुर में कुल नामांकन 52 थे, जिसमें से 48 सही पाए। 2 ऑब्जेक्शन आए हैं। जबकि, दो अन्य अयोग्य होने के चलते रिजेक्ट कर दिए गए हैं। दो ऑब्जेक्शन पर बुधवार को सुनवाई होनी है।
इसी तरह नगर परिषद सुजानपुर कुल नामांकन 39 हैं। मंगलवार को छंटनी के बाद 34 सही पाए गए। जबकि, 5 ऑब्जेक्शन पर भी बुधवार को सुनवाई होनी है। इसी तरह नगर पंचायत नादौन में कुल नामांकन 19 हैं। सभी सही पाए गए। नगर पंचायत भोटा में भी कुल नामांकन 22 हैं, जो छंटनी प्रक्रिया में सही पाए गए हैं।