{"_id":"67d713a018560d7ee80a1990","slug":"13-nurses-will-be-deployed-in-ayurvedic-hospitals-facility-will-be-available-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-150700-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में तैनात होंगी 13 नर्सें, जल्द मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में तैनात होंगी 13 नर्सें, जल्द मिलेगी सुविधा
Sun, 16 Mar 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के आयुर्वेदिक अस्पतालों में नर्सों की कमी को समाप्त करने के प्रयास में आयुष विभाग जुट गया है। जिला के पांच अस्पतालों के लिए 13 नर्सों के ऑर्डर हुए हैं। हालांकि अस्पतालों में पहले से भी नर्सें सेवाएं दे रही हैं, लेकिन जैसे ही अन्य नर्सें ज्वाइन करेंगी, स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को पहले से बेहतर तरीके से मिलेंगी। जिन आयुर्वेदिक अस्पतालों में नर्सों के ज्वाइन करने के आर्डर हुए हैं, उनमें आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, मनवीं, कढिय़ार, लंबलू और बिझड़ी में नर्सें सेवाएं देंगी। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के लिए करीब पांच, मनवीं के लिए दो, कढि़यार के लिए दो, लंबलू के लिए एक और बिझड़ी के लिए करीब तीन नर्सों के आर्डर हुए हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों में नर्सें मरीजों की देखभाल, उपचार योजनाओं में सहायता, समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं आयुर्वेदिक ज्ञान और प्रथाओं को भी बढ़ावा देती हैं।
बॉक्स
महीने में एक हजार तक होती है ओपीडी
आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी में महीने में करीब एक हजार ओपीडी होती है। इसके अलावा कढियार, लंबलू और मनवीं में 800 से 900 ओपीडी महीने की होती है। कुछ अस्पतालों में दस और कुछ अस्पतालों में बीस बिस्तरों की सुविधा है।
कोट
-जिला के आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 13 नर्सों के आर्डर हुए हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों में महीने में 800 से 1000 तक ओपीडी होती है। -डॉ बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी