फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   125 more revenue villages of Hamirpur will also come under TCP

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के 125 और राजस्व गांव भी आएंगे टीसीपी के दायरे में

Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 125 अतिरिक्त राजस्व गांव भी अब ग्राम एवं नगर नियोजन विभाग के अधीन आएंगे। प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्राम एवं नगर नियोजन विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव निदेशालय में भेज दिया है। टीसीपी क्षेत्र का दायर बढ़ाने की जरूरत इसलिए महसूस हो रही है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में अव्यवस्थित निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहे हैं। भवन निर्माण के तय नियमों का पालन न होने से ग्रामीण क्षेत्र में रास्तों, सीवरेज, पेयजल और बिजली कनेक्शन को लेकर कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। भवन के निर्माण के दौरान चारों तरफ तय भूमि न छोड़ने और नक्शे से निर्माण कार्य न होने के चलते संबंधित पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई गांवों में आबादी और भवनों की संख्या बढ़ने के कारण पानी और सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य के लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं हो पा रही। सड़क से निर्धारित दूरी पर निर्माण न होने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। इस सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिले के 125 अतिरिक्त गांवों को टीसीपी के दायरे में लाने की तैयारी शुरू हो गई है, ताकि भविष्य में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो और विकास कार्य भी प्रभावित न हों। वर्तमान में टीसीपी के पास हमीरपुर में 101 राजस्व गांव शामिल हैं। अगर 125 अतिरिक्त राजस्व गांवों को टीसीपी में लाने की सरकार से अनुमति मिलती है तो यह संख्या बढ़कर 226 हो जाएगी।
विज्ञापन



इतने नए राजस्व गांव होंगे टीसीपी में शामिल
विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत रंगस टीसीपी क्षेत्र के अंतर्गत 16 राजस्व गांव, बड़सर विस क्षेत्र के 15 गांव व बिझड़ी के 30 राजस्व गांव, भोरंज विस क्षेत्र के तहत 20 राजस्व गांव, जबकि जाहू के भी 20 गांव टीसीपी में आएंगे। इसी तरह अवाहदेवी के तहत 9 गांव और टौणीदेवी के 15 गांव भी टीसीपी क्षेत्र में शामिल होंगे।
विज्ञापन


वर्तमान इतने गांव हैं टीसीपी क्षेत्र में शामिल
वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर के अलावा 52 अन्य राजस्व गांव टीसीपी क्षेत्र में शामिल हैं। इसी तरह भोटा के 21 राजस्व गांव, नादौन के 15 राजस्व गांव, सुजानपुर नगर परिषद क्षेत्र समेत 13 राजस्व गांव टीसीपी एरिया में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

जिला हमीरपुर के 125 अतिरिक्त राजस्व गांवों को टीसीपी क्षेत्र में सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव शिमला स्थित निदेशालय को भेजा गया है। निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -हरजिंद्र सिंह, ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारी हमीरपुर।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed