फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   124 girls got benefit of Chief Minister Shagun Yojana in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री शगुन योजना का नादौन में 124 लड़कियों को मिला लाभ

Sun, 30 Jun 2024 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
124 girls got benefit of Chief Minister Shagun Yojana in Nadaun
नादौन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अ​धिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करती एसडीएम नादौन अपराज
एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

41 बेटियों के नाम 8,32,000 रुपये की एफडी करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना नादौन के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गठित ब्लॉक टास्क फोर्स और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संबंधित समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इसमें एसडीएम ने बताया कि नादौन खंड में 290 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 6094 बच्चों, 1081 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक एवं सशक्त किया जा रहा है। बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 41 बेटियों के नाम कुल 8,32,000 रुपये की एफडी करवाई गई है। इसी योजना के अंतर्गत 717 बेटियों को 10,27,250 रुपये की स्कॉलरशिप दी गई है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 15 बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह 4000 रुपये की राशि दी जा रही है। इसी योजना के तहत 18 से 27 वर्ष तक के 30 पात्र युवाओं को भी चिह्नित किया गया है। गृह निर्माण, उच्च शिक्षा तथा विवाह इत्यादि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की 34 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 17,34,000 रुपये की राशि व्यय की गई। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 124 लड़कियों के विवाह पर कुल 38,44,000 रुपये की राशि जारी की गई। मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के अंतर्गत 260 महिलाओं के 456 बच्चों को 19,52,124 रुपये की राशि जारी की गई। एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आदर्श आचार संहिता की अवधि समाप्त होने के बाद सभी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खंड स्तरीय समिति के सदस्य सचिव संजय गर्ग ने एसडीएम और अन्य सभी अधिकारियों का स्वागत किया तथा विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed