फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नैक टीम बड़सर कॉलेज के दो दिवसीय दौरे पर

नैक टीम बड़सर कॉलेज के दो दिवसीय दौरे पर

Fri, 22 Feb 2019 10:34 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर के दो दिवसीय दौरे पर नैक टीम शुक्रवार को पहुंची। टीम के चेयरमैन प्रदीप यादव, सदस्य समन्वयक डॉ. नरेंद्र, डॉ. मदुरई का कॉलेज प्रशासन ने महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रथम दिन टीम ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ वार्तालाप कर विभिन्न विभागों में शिक्षण की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्रित की।
विज्ञापन

इसके अलावा एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स और छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत, कॉलेज द्वारा बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, अभिभावक अध्यापक संघ से टीम ने विभिन्न प्रकार की जानकारी एकत्रित की। 23 फरवरी को भी टीम महाविद्यालय में जानकारियां एकत्रित करेगी। टीम के चेयरमैन डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि टीम द्वारा महाविद्यालय का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें टीम जानकारियां एकत्रित कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य रतन चंद, प्रो. मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed