{"_id":"5c670042bdec22556768060c","slug":"121550254146-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला : आतंकवाद का पुतला जलाया, पाकिस्तान का झंडा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमला : आतंकवाद का पुतला जलाया, पाकिस्तान का झंडा फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में वीरवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना आत्मघाती हमले पर गुस्साए जिले के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हमीरपुर के लोगों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और अन्य संगठनों ने जिलाभर में रोष रैलियां निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए। जिलाभर में कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, आक्रोशित लोगों ने केंद्र सरकार से इस हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है। गांधी चौक हमीरपुर पर डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया और आतंकवाद के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की।
वहीं, एबीवीपी इकाई हमीरपुर ने शहर में रैली निकाली और सरकार और पाकिस्तान के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। संगठन ने इस दौरान पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। वहीं, एसएफआई इकाई हमीरपुर ने कॉलेज गेट परिसर के पास प्रदर्शन कर सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा प्रभात सुधार सभा, लोक साहित्य एवं कला मंच, हमीरपुर एनजीओ विकास मंच और हिंद संग्राम परिषद ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा प्रेस क्लब हमीरपुर, टौणी देवी व्यापार मंडल, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में पुलवामा में शहीद हुए सुरक्षा बलों के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुजानपुर इकाई ने शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों में डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, सुरेश राठौर, एबीवीपी जिला संयोजक सचिन लगवाल, प्रदेश कमेटी सदस्य अश्वनी ठाकुर, प्रभात सुधार सभा के प्रधान प्रकाश चंद सेन आदि ने केंद्र सरकार से इस हमले पर जवाबी कार्रवाई करने की मांग की है।