{"_id":"5c4dfb40bdec227390331482","slug":"121548614464-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी नृत्य...प्रस्तुत कर बच्चों ने बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी नृत्य...प्रस्तुत कर बच्चों ने बटोरी तालियां
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विधायक कमलेश कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य जीएस तोमर और अन्य स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को टोपी भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने नागरी नृत्य, भालू मामा की शादी, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य और देश भक्ति गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों वंश चौधरी, साइना शर्मा, खुशबू, साक्षी, निकिता, भूमिका, विशाखा कुमारी, अक्षित, प्रियांशु मेहर आदि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। विधायक कमलेश कुमारी ने अपनी विधायक निधि से बच्चों के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार की राशि स्वीकृत की। सांसद ने नवोदय विद्यालय में बहुउद्देशीय हॉल बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, अशोक, अनिल ठाकुर, नीलम, एसडीएम संदीप सूद आदि उपस्थित रहे।