{"_id":"5c4b3fa5bdec224c8071726e","slug":"121548435365-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरवाड़ स्कूल में डंगे के निर्माण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरवाड़ स्कूल में डंगे के निर्माण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ में खेल के मैदान के लिए निर्मित किए जा रहे डंगे का विकास खंड भोरंज के अधिकारी कीर्ति चंदेल ने शनिवार को निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को देखकर मनरेगा के तहत कार्य में लगे मजदूरों ने कार्य में तेजी दिखाई। इस कार्य के लिए पंचायत ने करीब दस महिला मजदूरों को काम पर लगाया गया है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी कीर्ति चंदेल ने पंचायत की ओर से लगाए गए मस्टर रोल का भी निरीक्षण किया और कार्य में अनुपस्थित मजदूरों की अनुपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए। कीर्ति चंदेल ने कहा कि मजदूरों की दिहाड़ी उनके कार्य की प्रगति के तहत तय होती है। इसलिए निर्माण कार्य को मजदूर जितनी तेजी से करेगा उतनी ही दिहाड़ी तय होगी। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी पंचायत प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। विकास कार्यों में कोताही किसी भी सूरत पर सहन नहीं की जाएगी। चंदेल ने कहा कि भोरंज विकास खंड की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि किशोर चंद, मुख्याध्यापक पवन शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।